देहरादून।:दस साल पूर्व विधानसभा घेराव के मामले में आरोपित उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि इस मामले में कुल 25 लोग आरोपित बनाए गए थे, जिसमें से 20 पर पिछले साल आरोप तय हो चुके हैं। मगर हरक सिंह रावत समेत पांच आरोपित लगातार सम्मन जारी होने के बाद भी अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। इस पर अदालत ने सोमवार को काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
