Breaking छात्रवृत्ति घोटाले में रुड़की के दो शिक्षण संस्थानों से जुड़े पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में

Share your love

एसआईटी ने आज छात्रवृत्ति घोटाले में रुड़की के दो शिक्षण संस्थानों से जुड़े पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इनमें रुड़की के पुहाना स्थित एक डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ी मेरठ निवासी महिला भी शामिल है। सूत्र बताते हैं कि देर रात इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। रुड़की के निजी कॉलेज के संचालकों और एक अकाउंटेंट को एसआईटी ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलवाया था। शाम के समय डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ी महिला भी एसआईटी के सामने पेश हो गई। देर रात तक इन पांचों लोगों से पूछताछ चल रही थी। किसी भी वक्त उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *