अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए भाजपा विधायक..

Share your love

रिपोर्ट: राजीव चावला

रुद्रपुर: किच्छा के भंगा क्षेत्र की रहने वाली पार्वती की अचानक प्लेटलेट्स कम हो जाने के कारण जब उसे किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, तो वहां से उसको रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वही रुद्रपुर अस्पताल के डॉक्टर विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा कहने के बावजूद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती नहीं किया गया और यहां से मेडिसिटी रेफर कर दिया गया। मेडिसिटी में जॉब एडवांस पैसे मांगे गए तो पार्वती के परिवार के पास पैसे ना होने के चलते उसे मेडिसिटी अस्पताल में भी भर्ती ना कर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।जब सुशीला तिवारी अस्पताल पार्वती को लेकर उसके परिजन पहुंचे जैसे तैसे विधायक राजेश शुक्ला की मदद से तो वहां पर भी उसको इलाज की जगह भर्ती करने की जगह वहां से वापस भेज दिया और जब रुद्रपुर अस्पताल लेकर आए तो यहां भर्ती करने के दौरान पार्वती की मौत हो गई।

किच्छा भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने सरकार को बदनाम करने की नियत से काम करने वाले डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वह डॉक्टर को भगवान के बाद दूसरे नंबर पर मानते थे लेकिन रुद्रपुर अस्पताल में इन दिनों कुछ डॉक्टर भगवान नहीं बल्कि शैतान के रूप में काम कर रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *