बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम की तुलना की भगवान श्रीकृष्ण से, कही ये बात…

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

किच्छा: ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेने पहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का किच्छा पहुचनें पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना सम्बोधन शुरू करने से पहले भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि विधायक राजेश शुक्ला मेरे पुराने मित्र है,मेरी तरफ से मेरे मित्र को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।

सीएम धामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश मे हमारी सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है,हमारी सरकार सबक साथ सबक विकास करने मे विश्वास रखती है और हम उस दिशा मे लगातार कार्य कर रहे है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में 24000 रिक्त पदों को मंत्रिमंडल में भरने का फैसला लिया गया, जिसकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है और उत्तराखंड सरकार ने सभी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क को माफ करते हुए युवाओं को राहत देने का काम किया ।

सीएम धामी ने कहा कि आशा वर्करों का मानदेय 6500 रुपए कर दिया गया है और 10 वर्ष तक कार्य कर चुके उपनल कर्मचारियों के मानदेय में 2000 की वृद्धि की गई है तथा गल्ला विक्रेताओं के बकाया चल रहे किराए भत्ते की स्वीकृति देकर सरकार ने 14 करोड़ की धनराशि देने का फैसला किया है। वही भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से एवं खुद की तुलना सुदामा से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेरे उस वक्त के साथी हैं जब हम दोनों विधायक नहीं थे तब से ही मेरे प्रत्येक जन्मदिन पर सीएम धामी मुझे बधाई देने आते थे,अब मेरे मित्र पुष्कर सिंह धामी कृष्ण बन गए है और मै सुदामा हूं।

जैसे श्रीकृष्ण राजा बनने के बाद भी अपने मित्र सुदामा को नही भूले थे,वैसे ही मेरे मित्र पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद मित्रता नही भूले। मेरे मित्र पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भी मेरे जन्मदिन पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किच्छा पहुंच कर मुझे बधाई दी जिसके लिए मै सीएम धामी का आभार व्यक्त करता हूं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.