बड़ी खबर: कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

Share your love

जम्मू कश्मीर: कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया। हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

श्रीनगर के एचएमटी इलाके में अतांकवादियों ने गुरुवार दोपहर में हमला किया। आतंकी मारुति कार में सवार थे। उन्होंने कर से ही सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जिसमें दो जवान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया। जवानों के सिर में गोली लगी थी, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हमला होने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

बताया जा रहा है कार में 2-3 अतांकी थे, उनमें एक स्थानीय और दो पाकिस्तानी हैं। अतंकवादियों की ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.