प्री वेडिंग शूट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी अब पुलिस के चुंगल में आरोपी जानिए क्या है पूरा मामला

Share your love

देहरादून

 

प्री वेडिंग शूट के बहाने ड्रोन और शूटिंग समान चोरी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर पुलिस ने आज प्री वेडिंग शूट करने के बहाने होटल में बुलाकर कीमती ड्रोन कैमरा आधी शूटिंग सामग्री चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

बीते 4 अप्रैल 2023 को अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल निवासी बसेड़ा पोस्ट दुधली नजीबाबाद उत्तर प्रदेश ने पुलिस को शिकायत दी कि 1 अप्रैल 2023 को दीपेंद्र उर्फ शिवम कुमार ने उसे प्री वेडिंग शूट के लिए शिमला बायपास स्थित एक होटल में बुलाया। पीड़ित का सारा शूटिंग का कीमती सामान अभियुक्त अपने दोस्त के हवाले छोड़ कर पीड़ित अंकित को खाना खिलाने बाहर ले गया और वहीं से फरार हो गया। पीड़ित ने देखा वापस होटल में पहुंचने पर शूटिंग का सारा सामान वहां से गायब था।
मामले की जांच पटेलनगर पुलिस को दी गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस द्वारा टीम तैयार की गई और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्राप्त सूचना के तहत पिथुवाला के पास से चोरी के सामान के साथ एक स्प्लेंडर बाइक को पुलिस द्वारा रोका गया लेकिन बाइक को और तेज़ी से भागने और हड़बड़ाहट के चक्कर में अभियुक्त सड़क किनारे गिर गए। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम अनुज कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी श्रवणपुर थाना नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र 31 वर्ष) और लव लोहिनाल पुत्र रामकुमार निवासी फूल बाग कॉलोनी धामपुर (उम्र 27 वर्ष) बताई गई। अभियुक्त गणों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर के निवासी है और सहस्त्रधारा में किराए के कमरे में रहते हैं। अनुज ने ऑनलाइन प्री वेडिंग शूट के ऐड को देखा और अनुज ने दीपेंद्र बनकर महंगे कैमरे चोरी करने की योजना बनाई। जिसके बाद अपनी शादी की प्रे वेडिंग शूट का बहाना बनाकर अभियुक्तों ने पीड़ित का सामान होटल से चोरी कर लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.