Big Breaking मित्र पुलिस का कारनामा: हे भगवान् तेरे दर पर ये कैसी विडम्बना..

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। हे भगवान् तेरे दर पर ये कैसी विडम्बना… ये हम नहीं बल्कि जो श्रद्धालु यमनोत्री धाम में फंसे है वो हर पल बस ये ही कह रहे है हमारी क्या गलती… उत्तराखंड मित्र पुलिस की मित्रता की नयी कहानी सुनिए वैसे तो कहते है कि हम मित्र पुलिस है और सर पर डंडा भी मारते है क्या ऐसे ही मित्रता निभाई जाती है वैसे तो अपराधियों के सामने आपकी फूंक निकल जाती है और आम जान की धुनाई करने में आपकी छाती चौड़ी हो जाती है मुझे जंहा तक याद आता है मित्र पुलिस ने आज तक किसी अपराधी को ऐसे सरे बाजार नहीं ठोका लेकिन जो याद आता है उसमे मित्र पुलिस ने आप जानो को खूब ठोका है आज का ही मामला देख लीजिये यमुनोत्री धाम में एक पुलिस कर्मी द्वारा एक घोड़ा संचालक की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकीचट्टी में सभी डंडी, कंडी, घोड़ा खच्चर संचालकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने संचालन बंद कर दिया है। यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं है मौजूद लोगों में आक्रोश। जानकी चट्टी स्थित जिला पंचायत के कार्यालय में आगजनी। घोड़े संचालकों ने कहा कि बीते शनिवार को जानकी चट्टी के पास एक घोड़े संचालक को पुलिस ने पीटा। जिसके कारण घोड़े संचालकों एवं डंडी कंडी संचालकों में आक्रोश है। घोड़ा संचालकों ने डीएम को भी ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
एसपी पंकज भट्ट ने कहा यमुनोत्री में विवाद जिला पंचायत की ओर से वसूले जाने वाले शुल्क को लेकर हुआ है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *