बड़ा हादसा टला IMA पासिंग आउट परेड से पहले 51 MM BOMB मिलने से हड़कंप बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

Share your love

देहरादून/  प्रेम नगर:

आज राजधानी देहरादून मैं उस वक्त हड़कंप मच गया जब देहरादून प्रेम नगर क्षेत्र में आईएमए की बाउंड्री कि पिछल क्षेत्र में एक बम की सूचना मिली पासिंग आउट परेड से पहले बम की सूचना से पुलिस और भारतीय सैन्य अकादमी में हड़कंप मच गया

खबर विस्तार से

आज दिनांक 7/06/2023 को समय 1800 बजे चीता 24 द्वारा सूचना दी गयी की कोल्हूपानी क्षेत्र मे आई0एम0ए की बाउन्ड्री पिछले क्षेत्र मे 01 बम पडा है जिसपर 51 MM BOMB लिखा है । सूचना पर  थानाध्यक्ष मय फोर्स के तुरन्त मौके पर पंहुचा तो देखा की दो सिमेन्ट के पिलरो कें बीच में बम पडा हुआ था जिसपर 51 MM BOMB लिखा है जिसके बाद  तुरन्त फोर्स की मदद से उक्त स्थल को खाली कराते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून , पुलिस अधीक्षक नगर  तथा आई0एम0ए के अधिकारीगण को अवगत कराया गया ,  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा तत्काल मौके पर क्षेत्राधिकारी  महोदय तथा बी0डी0एस टीम को भेजा गया। उचाधिकारीगण के निर्देशन में थाना पुलिस तथा बी0डी0एस टीम द्वारा उक्त बम को डिफ्यूज किया गया । उक्त घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है और पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.