आईएफएस अधिकारी अपना तबादला रुकवाने और मनचाही पोस्टिंग के लिए लगा रहे बोली

Share your love

तबादला रुकवाने में लगे आईएफएस अधिकारी 

 मंत्री विधायकों से लगा रहे  सिफारिशें
अभी कुछ दिन पहले ही 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले शासन द्वारा किए गए थे जिसके बाद से अब तक कई अधिकारियों द्वारा अपनी कुर्सी का मोह त्याग पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है, यह अधिकारी आदेश मिलने के पश्चात भी चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं और मंत्रियों विधायकों से अपनी सिफारिश लगवा रहे हैं बताया जा रहा है यह अधिकारी इस तबादला आदेश से खुश नहीं है इसलिए इन दिनों संघ के बड़े नेताओं मंत्रियों के घर दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है अपना तबादला रुकवाने के लिए मोटी रकम देने तक को तैयार हैं
आपको बता दें 12 जुलाई को शासन द्वारा 37 आई एफ एस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे जिसके बाद से अब तक कईयों ने अपने चार्ज नहीं छोड़े हैं जबकि कई पदों पर एक तरफा चार्ज नए अफसरों को दिलवाया गया है इस बीच कुछ आई एफ एस अधिकारी कई तरह से अपनी पोस्टिंग रुकवाने के लिए मनचाही पोस्टिंग करवाने की सिफारिश लगा रहे हैं कोई बड़े नेताओं की शरण में जा रहा है तो कोई विधायकों से ही फोन करवा रहे हैं जिसको देखकर लगता है जल्द ही एक और आई एफ एस अधिकारियों के तबादले की नई लिस्ट आ सकती है हालांकि वन मंत्री सुबोध उनियाल इस तरह के किसी दबाव में नहीं आते हैं उनके द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कोई भी वन अधिकारी मेरे घर के आस-पास अपना तबादला रुकवाने के लिए ना भटके लेकिन देखना होगा क्या जल्द ही हमें आईएफएस अधिकारियों की नई लिस्ट देखने को मिल सकती है या तबादला होने के पश्चात भी अपनी कुर्सी पर जमे अधिकारियों पर शासन कोई कार्यवाही करने की हिम्मत कर पाता है

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.