मोइलाटॉप ट्रेक पर पर्यटकों के वाहनों पर 15 अगस्त तक रोक, लोखंडी गेट शाम 4 बजे तक ही खुलेगा: चकराता वन प्रभाग
Share your love
रिपोर्ट : नितिन पिपलानी

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और वन मार्गों की स्थिति को देखते हुए हाल ही में मोइलाटॉप ट्रेक रूट को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। इस निर्णय के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को चकराता वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) श्री वैभव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
लोखंडी स्थित वन विभाग के कार्यालय में स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख निर्णय लिए गए:
० गेट खोलने की व्यवस्था व समय-सीमा: मोइला टॉप और उदावा गांव जाने के लिए लोखंडी में स्थापित गेट 24 घंटे खुला रहेगा। हालांकि, पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर शाम 4 बजे के बाद उनके प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उदावा गांव के स्थानीय निवासियों के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी।
० वाहनों पर प्रतिबंध: मोइला टॉप आने वाले पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही पर 15 अगस्त 2026 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
० मौसम संबंधी दिशा-निर्देश: भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने की स्थिति में पर्यटकों को ट्रेकिंग की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।
० शुल्क पारदर्शिता व सीसीटीवी निगरानी: प्रवेश शुल्क में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लोखंडी स्थित टिकट काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे और सूचना फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं।
० मुफ्त सुविधाएं और हेल्पलाइन: वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परिसर में निर्मित शौचालयों और पार्किंग के उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति या कर्मचारी अवैध वसूली करता है, तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1926 पर दर्ज कराई जा सकती है।
० भविष्य की योजनाएं: मोइला टॉप ट्रेक पर पर्यटकों के लिए साइक्लिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा, वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग निर्माण हेतु राज्य सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।
० अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट): क्षेत्र में प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से बचने की अपील
चकराता वन प्रभाग ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन नियमों का पालन करें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
