इस महामारी में बाबा रामदेव का डॉक्टर मेडिकल स्टाफ को अपशब्द कहना और उनका मनोबल गिराना देश के खिलाफ: सुमित खन्ना

Share your love

देहरादून: शनिवार को उत्तराखंड युवा कांग्रेस के बैनर तले प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना के नेतृत्व में युवाओं ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, प्रेमनगर देहरादून में पहुंचकर चिकित्सालय के सभी डॉक्टर मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया और शॉल भेंट कर फूल मालाओं की वर्षा कर हौसला अफ़ज़ाई करी।

इस मौके पर सुमित खन्ना ने कहा कोरोना महामारी में डॉक्टर मेडिकल स्टाफ ने भगवान का रूप बनकर जो सेवाएं दी हैं वह अतुलनीय हैं और इस महामारी में बाबा रामदेव का डॉक्टर मेडिकल स्टाफ को अपशब्द कहना और उनका मनोबल गिराना देश के खिलाफ है। सभी जनता को डॉक्टर मेडिकल स्टाफ का सम्मान करना चाहिए और उनका नतमस्तक रहना चाहिए।

इस मौके पर मौजूद रहे रविंद्र सिंह जूनियर, जतिन तलवार,अर्पण यादव, दीपक वासुदेवा, जसराज सिंह, हरप्रीत सहगल, शुभम सचदेवा, गगन चावला, विपिन सचदेवा, गुरमुख सिंह ,परवीन कैंथ, सुनील पवार, मुकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.