विजिलेंस के छापे के बाद भी आखिर क्यों है अतुल गर्ग के घर की बिजली चालू, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल !

Share your love

रिपोर्ट – करन सहगल

शहर में कानून और बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

दिनांक 24/04/02026 को विजिलेंस टीम द्वारा कांवली रोड निवासी अतुल गर्ग नामक व्यक्ति के आवास व बुटीक पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी जिसमें मात्र 1 किलोवाट के कनेक्शन में लगभग 3 AC, घर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी फ्रिज,वाशिंग मशीन, मोटर पंप, पंखे आदि उपकरण व प्रतिष्ठान (बुटीक) में लगी हुई सिलाई मशीने, प्रेस इत्यादि मिली। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बताते चलें कि छापेमारी करने वाली टीम ने तारों के जाल को भी कब्जे में लिया जिससे मीटर से पहले अवैध तरीके से डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ा गया था।

आखिर इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी कोई कड़ा कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा…

आमतौर पर बिजली चोरी पकड़े जाने पर विभाग तुरंत कनेक्शन काटने और भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करता है। लेकिन इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि बिजली चोरी की पुष्टि होने के बावजूद न तो अतुल गर्ग के घर का बिजली कनेक्शन काटा गया है और न ही अब तक संबंधित बकाया राशि या जुर्माना (लगभग ₹300000 जमा कराया गया है।

इस ढुलमुल रवैये को लेकर स्थानीय लोगों और जानकारों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किस रसूखदार या उच्चाधिकारी के संरक्षण के चलते अतुल गर्ग पर विभाग इस कदर मेहरबान है ? बिजली चोरी जैसे गंभीर मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद भी इतनी ढील दिया जाना सीधे तौर पर विभाग की साख और उसकी नीयत पर सवालिया निशान खड़े करता है।

अब देखना यह होगा कि मामले के तूल पकड़ने के बाद बिजली विभाग के आला अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं और दोषी के खिलाफ क्या उचित कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.