पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को लक्सर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ पीतपुर निवासी सचिन पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया। एसआई संजय रावत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे देखते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पीतपुर से बिक्री के लिए लाई जा रही कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों से भी शिकायतें मिल रही हैं। जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में उपनिरीक्षक संजय रावत कांस्टेबल नारायण मुकेश चौहान आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.