आखिर क्यों वनंतरा रिजॉर्ट में पहुंचे पिता विनोद आर्य मीडिया आने की भनक लगी तो मुंह छुपा कर भागे
Share your love
ऋषिकेश
देश के चर्चित होटल रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और कुकर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा भोगपुर स्थित अपने रिसोर्ट और कैंडी फैक्ट्री पहुंचे। एक महिला सहित तीन लोगों के साथ विनोद आर्य ने घंटों तक फैक्ट्री और रिसोर्ट में छानबीन की। मीडिया मौके पर पहुंची तो विनोद आर्य मुंह पर रुमाल लपेटकर मीडिया के सवालों से बचते हुए कार में बैठकर बैरंग लौट गए। यह घटना फैक्ट्री पर तैनात पुलिस की मौजूदगी में हुई।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गंगा भोगपुर स्थित कैंडी फैक्ट्री और वनंतरा रिसोर्ट घटना के बाद से पुलिस की सुरक्षा में है। 24 घंटे पुलिस और पीएससी रिसोर्ट और फैक्टरी की निगरानी कर रही है। अंकिता हत्याकांड का केस भी कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच पुलकित आर्य के पिता पूर्व भाजपा नेता और कुकर्म के आरोपी विनोद आर्य अचानक अपनी फैक्ट्री और रिसोर्ट पहुंचते हैं। उनके साथ एक महिला सहित चार लोग और भी पहुंचे। जिनमें दो लोग कार में बाहर बैठकर निगरानी करने लगे। जबकि एक महिला सहित तीन लोगों को लेकर विनोद आर्य फैक्ट्री और रिसोर्ट कि छानबीन करने के लिए अंदर चले गए। रिसोर्ट में मौजूद पुलिस ने विनोद आर्य को अंदर जाने से नहीं रोका। जबकि विनोद आर्य के पास फैक्ट्री और रिसोर्ट में अंदर जाने की किसी भी प्रकार की पुलिस और कोर्ट की कोई परमिशन नहीं थी। ऐसे में चोरी छिपे फैक्ट्री और रिसोर्ट में करीब ढाई से तीन घंटे तक क्या छानबीन विनोद आर्य ने की। यह सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस की भूमिका पर भी कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। दिलचस्प यह है कि मीडिया के पहुंचने की सूचना जैसे ही विनोद आर्य को मिली वह आनन-फानन में फैक्ट्री से बाहर मुंह पर रुमाल बांधकर निकलते हुए दिखाई दिए। मीडिया ने जब विनोद आर्य से चोरी-छिपे फैक्ट्री और रिसोर्ट के अंदर छानबीन करने के मामले में सवाल किए तो विनोद आर्य मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए। विनोद आर्य बिना जवाब दिए ही अपनी कार में बैठे और रिसोर्ट से निकल गए। जनपद पौड़ी के एडिशनल एसपी शेखर सुयाल ने बताया कि फैक्ट्री और रिसोर्ट को सील नहीं किया गया है। पुलिस ने अपनी विवेचना भी पूरी कर ली है। इसलिए विनोद आर्य को फैक्ट्री और रिसोर्ट में जाने से रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
