अधिवक्ताओं की ओर से समाज को निष्पक्ष न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका: धन सिंह

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी के जिला पंचायत सभागार में आज ज़िला अधिवक्ता संघ पौड़ी का शपथ ग्रहण समारोह
आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

धन सिंह रावत की ओर से सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। धन सिंह रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से समाज को निष्पक्ष न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका रखते हैं, जिसके लिए अधिवक्ताओं की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरा अधिवक्ता संघ निष्पक्ष रुप से कार्य करेगा।

इसके साथ ही जितने भी वरिष्ठ अधिवक्ता है उनका एक संघ बनाते हुए जरूरतमंद और गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी काम किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.