बाजारों में दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
Share your love
अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा
मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
*एसएसपी देहरादून द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत मुख्य बाजारों का भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के दिए थे निर्देश*
*कोतवाली नगर*
वर्तमान में चल रहे त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों के साथ मुख्य बाजारों का भ्रमण कर आवागमन को बाधित करने वाले अस्थाई अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घुड़सवार पुलिस के साथ पलटन बाजार, धामावाला बाजार और डिस्पेंसरी रोड में दुकानों के बाहर सड़क पर लोहे के रिंग, टेबल, फड़ , ठेलिया आदि लगाकर लोगों आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रिंग लगाने वाले 24 दुकानदारों तथा 16 ठेली वालो के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
