सीएम धामी के विज़न “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के चलते एसएसपी दून की थाना रायवाला टीम ने अवैध शराब के साथ दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार !

Share your love

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों शराब की तस्करी बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु डिश निर्देश दिए गए

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज कोतवाली रायवाला गेट के पास चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तो (1)-शिवम पुत्र रमेश चन्द्र व (2)- ईशु कश्यप उर्फ लड्डू पुत्र बिजेन्द्र कश्यप के कब्जे से वाहन हुण्डई कार संख्या UA07S- 5230 में 10 पेटियों में 576 पव्वे अंग्रेजी शराब व 1125 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामद विवरण

1- 576 पव्वे अंग्रेजी शराब व 1125 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब (अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये)

2- वाहन हुण्डई कार संख्या UA07S- 5230

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-शिवम पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी निकट रेलवे लाईन तुलसी बिहार श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष

2- ईशु कश्यप उर्फ लड्डू पुत्र बिजेन्द्र कश्यप, निवासी शमशान घाट के पास विस्थापित कालोनी वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश, उम्र 18 वर्ष

पुलिस टीम
1-उ0नि0 कुशाल सिह रावत
2-अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
3-हे0का0 कुलवीर सिह
4-का0 जसवीर सिह
5-का0 भजन भारती
6-का0 अनुज कुमार
7-का0 मनीष कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.