टीम एसएसपी देहरादून एवं आयकर विभाग की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, सघन चैकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन से मिली डेढ़ करोड़ से अधिक की नगदी !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
एसएसपी देहरादून द्वारा अपनी टीम को समस्त जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके चलते कल सायं कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया।
वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया।
वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।
वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया जिस पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से डेढ़ करोड़ से ज़्यादा नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया।
पूछताछ के दौरान वाहन चालक द्वारा बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया ।मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था।
बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। दून पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।
वाहन को पकड़ने एवं नगदी बरामद करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्रधिकारी नगर स्वप्निल मुयाल, प्रभारी निरीक्षक कैंट निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी बिंदाल उपनिरीक्षक विनयता चौहान, अपर उपनिरीक्षक वीरेंद्र राम, कॉन्स्टेबल योगेश सैनी एवं आयकर विभाग टीम से सहायक आयकर निदेशक पंकज खत्री, आयकर निरीक्षक शशांक पाल, एवं आयकर निरीक्षक कमलेश पंत शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
