कलेजा हिला देने वाली घटना 2 वर्ष के मासूम की रिश्ते में नाना ने ही गर्दन काट डाली

Share your love

पिथौरागढ़ धारचूला:

 

उत्तराखंड कि जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में गरगुवा के एक सनसनीखेज मामले के बारे में जिसने भी सुना अवाक रह गया कोई कैसे इतना शैतान और हैवान बन सकता है  एक मासूम बच्चे के ऊपर ऐसा जुर्म जिसकी सजा की माफी ईश्वर भी नहीं दे सकता।

जी हां 2 वर्ष के मासूम को रिश्ते में नाना कहने वाले एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला ही काट दिया बीच-बचाव करने आए दादा की भी दो उंगलियां इस रिश्ते के नाना ने प्रहार कर काट डाली

मामला सोमवार का है गरगुवा गांव निवासी कविता देवी अपने बेटे वंश कुमार की मालिश कर रही थी इस बीच नेपाल कोर्ट छापरी दार्चुला निवासी गगन सिंह ने धारदार हथियार से वंश के गर्दन पर प्रहार कर दिया हमले में मासूम बच्चे की गर्दन काट कर आगे से अधिक अलग हो गई बाद में आरोपी ने कविता पर भी हमला बोल दिया महिला भागकर दूसरे कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई शोर सुनकर मासूम वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया हादसे में उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया कोतवाल कुंवर रावत ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात की वजह साफ हो पाएगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.