अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर कोतवाली में किराया व ट्रैक्टर वापस करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के माध्यम से लक्सर कोतवाली को ग्राम सेठपुर निवासी अनिल पुत्र राजपाल ने बताया कि काफी समय पहले वह अपने एक परिचित के द्वारा अपने ट्रैक्टर फार्माट्रेक को सुल्तानपुर निवासी उस्मान पुत्र अय्यूब हसन व टांडा महतौली निवासी अनिल पुत्र राजा राम को पन्द्रह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था।

परन्तु काफी समय बीत जाने के बाद भी अनिल व उस्मान ने ना तो ट्रैक्टर वापस दिया और ना ही किराये की रकम वापस की। ट्रैक्टर के बारे में जानकारी जुटाई तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अनिल पुत्र राजाराम निवासी टांडा महतौली व उस्मान पुत्र अय्यूब हसन निवासी सुल्तानपुर पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.