“दून में खाकी का खौफ: पटेलनगर पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश ढेर, एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में अपराध पर कड़ा प्रहार !”
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने देर रात्रि चेकिंग के दौरान बहादुरी का परिचय देते हुए मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र में नयागांव के पास देर रात्रि सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को जब रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को भूडपुर की तरफ भगा दी जिस पर मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत बदमाशों का पीछा किया।

भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। मौके पर पहुँची FSL की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पकड़े गए बदमाशों के नाम समीम पुत्र इलियास निवासी रुड़की, हरिद्वार एवं शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की, हरिद्वार है।
बताते चलें कि दोनों बदमाशाें के विरुद्ध देहरादून और हरिद्वार में मिलाकर पूर्व में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं जिनमें गैंगस्टर जैसी संगीन धाराएं भी शामिल है।
बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं।
बदमाशों ने पूछताछ में पटेलनगर, विकासनगर, सहसपुर आदि थानों क्षेत्रों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। वे आज भी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे। पुलिस अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में भी गहनता से छानबीन कर रही है।
इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ का साहसिक रिकॉर्ड
यह उल्लेखनीय है कि कोतवाली पटेलनगर के इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ का अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख रहा है। इससे पहले भी वह कई कुख्यात और शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान अपनी बहादुरी से दबोच चुके हैं। उनके नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
