​दून पुलिस का बड़ा धमाका: वसंत विहार में हुई 8 लाख की नकबजनी का महज कुछ घंटों में पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन और वसंत विहार पुलिस टीम की तत्परता ने एक बार फिर मिसाल पेश की है।

बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सफल अनावरण करते हुए न सिर्फ शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी भी सकुशल बरामद कर ली है।

जानिए क्या था पूरा मामला

दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को बसंत कुंज, बसंत विहार निवासी अमित कुमार क्षेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपने निजी कार्य से बाहर गए हुए थे, तब अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर लिए।

तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार में ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी देहरादून का सख्त रुख और कुशल नेतृत्व

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दहरादून ने बिना कोई समय गंवाए तत्काल थानाध्यक्ष बसंत विहार को निर्देश दिए और विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। एसएसपी के सटीक निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी-पतारसी का व्यापक अभियान चलाया।।

वसंत विहार पुलिस टीम की सटीक घेराबंदी और सफलता

मुखबर से मिली गुप्त सूचना और पुलिस टीम की कड़ी मुस्तैदी के चलते 06 अक्टूबर की रात चैकिंग के दौरान मलिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से अभियुक्त शानू को धर दबोचा गया।

अभियुक्त के पास से चोरी की गई संपूर्ण ज्वैलरी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए बंद मकानों की रैकी कर चोरी करता था और बरामद आभूषणों को शहर से बाहर बेचने की फिराक में था, लेकिन वसंत विहार पुलिस की सतर्कता से उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम शानू पुत्र खुर्शीद एहमद निवासी शास्त्री नगर खाला, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून।

बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है और पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.