एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस को फिर मिली कामयाबी, एक और नशा तस्कर दबोचा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के प्रभावी नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक विशेष और आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून की सख्त कार्यशैली और नशा मुक्त दून के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए थाना सेलाकुई पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डिलीवरी की आड़ में स्मैक की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

​एसएसपी द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में थाना सेलाकुई पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और आकस्मिक चेकिंग अभियान को बेहद मजबूत किया हुआ है। इसी मुस्तैदी का नतीजा रहा कि 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास बने पार्क से संदिग्ध अवस्था में मौजूद कमल चौधरी उर्फ बॉबी को धर दबोचा।

तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग साढ़े 6 लाख रुपये आंकी गई है।
​अभियुक्त के खिलाफ थाना सेलाकुई में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

​डिलीवरी बॉय की आड़ में चला रहा था अवैध कारोबार

पूछताछ में सामने आया कि 30 वर्षीय अभियुक्त कमल चौधरी (मूल निवासी हरिद्वार, हाल निवासी सेलाकुई) डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। वह पार्सल और सामान पहुँचाने की आड़ में स्थानीय तस्करों से स्मैक खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।

सेलाकुई पुलिस की सतर्कता ने इस अनोखे मोड्स ऑपरेंडी (Modus Operandi) का भंडाफोड़ कर दिया। अभियुक्त से मिली अहम जानकारियों के आधार पर अब गिरोह के अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
अभियुक्त की धर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कॉन्स्टेबल वीर सिंह और कॉन्स्टेबल शामिल थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.