एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने हिमाचल से 3 बालिकाएं सकुशल करी बरामद, परिजनों ने जताया आभार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

नैनीताल: “बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि” के संकल्प को धरातल पर चरितार्थ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली से एक बार फिर नैनीताल पुलिस आमजन के लिए उम्मीद की किरण बनी है।
क्या था पूरा मामला ?
बीती 18 सितंबर 2026 को चोरगलिया निवासी शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि उनकी दो पुत्रियां स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच में पता चला कि उनके साथ एक अन्य बालिका भी थी (जिनमें 2 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं)। मामले में तत्काल थाना चोरगलिया में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया।
सीसीटीवी और सर्विलांस बना मददगार, हिमाचल तक किया गया पीछा
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशों पर एसओजी नैनीताल और पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने चोरगलिया, हल्द्वानी, काठगोदाम और रुद्रपुर समेत दर्जनों स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सर्विलांस और तकनीकी इनपुट की मदद से बालिकाओं की लोकेशन ट्रैक की गई, जो हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मिली जिसके मद्देनजर 24 सितंबर 2026 को नैनीताल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि बालिकाएं नौकरी की तलाश में घर से बाहर गई थीं और उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई थी।
कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा…
बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई और बीएनएस की धारा 183 के तहत नाबालिगों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए। समस्त कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, कॉन्स्टेबल मुस्तफा अंसारी, महिला कॉन्स्टेबल सुमन राणा, थाना लालकुआं से गौरव जोशी और एसओजी नैनीताल से कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा शामिल थे।
परिजनों के चेहरों पर लौटी खुशी, एसएसपी और पुलिस टीम की सराहना
अपनी बेटियों के सुरक्षित लौटने पर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। परिजनों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशीलता और नैनीताल पुलिस टीम के अथक प्रयासों के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
