​”अपराधियों के लिए काल बनी दून पुलिस!” — प्रेमनगर क्षेत्र में हुई चोरी का दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया सफल अनावरण !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और प्रभावी दिशा-निर्देशों के चलते दून पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के एसएसपी दून के संकल्प का ही नतीजा है कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​दिनांक 19 सितंबर 2026 को प्रेमनगर क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड निवासी रवि सैनी ने प्रेमनगर थाने में अपने तथा अपने दोस्तों के कमरे से लैपटॉप, कई महंगे मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसका संज्ञान लेते हुए बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

एसएसपी देहरादून के स्पष्ट निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सघन चैकिंग अभियान चलाया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

​एसएसपी के मार्गदर्शन में टीम की इस त्वरित और सटीक कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप 20 सितंबर 2026 को चैकिंग के दौरान ठाकुरपुर पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त कमलदीप देवराडी, निवासी पटेलनगर को चोरी किए गए 02 आईफोन, 02 अन्य स्मार्टफोन, 01 डेल का लैपटॉप और 5,590 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और इन सामानों को बेचने की फिराक में था।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत, उपनिरीक्षक नौशाद अंसारी, कॉन्स्टेबल रॉबिन सिंह, महिला कॉन्स्टेबल नीता चौहान एवं महिला कॉन्स्टेबल शकुन्तला शामिल थे।

​एसएसपी देहरादून की अपराध-मुक्त शहर की प्रतिबद्धता और उनके नेतृत्व में पुलिस टीम की इस तेज़तर्रार कार्रवाई की स्थानीय जनता और क्षेत्रवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.