एसएसपी देहरादून ने सैनिक सम्मेलन में 43 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश !

Share your love

संवाददाता करन सहगल

​देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।​

कार्यक्रम के दौरान अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करने वाले 43 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष सेवा के लिए मिला सम्मान​…

● सुश्री वन्दना वर्मा: 14 जून 2026 को जोराघाट, असम में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर स्व. प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके देहरादून स्थित आवास तक बिना किसी बाधा के पहुंचाने के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए विंग कमांडर अंशुल चतुर्वेदी (कमांडिंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट मार्शल) द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

● अपर उपनिरीक्षक विजय प्रसाद रतूड़ी: दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और लगन का परिचय देने पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा जिन पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया , उनकी सूची निम्नवत है..

थाना बसंत विहार से…

थानाध्यक्ष शैंकी कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल, उपनिरीक्षक सुनील नेगी, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार एवं कॉन्स्टेबल कां. हेमवती नंदन बहुगुणा

40वीं वाहिनी पीएसी से…

● ​अपर उपनिरीक्षक निशा राणा

● ​महिला हैड कॉन्स्टेबल पम्मी झा

पुलिस लाइन देहरादून से…

हैड कॉन्स्टेबल शैलेंद्र सिंह , हैड कॉन्स्टेबल अरविंद कंडारी , हैड कॉन्स्टेबल कुलदीप विद्यार्थी, हैड कॉन्स्टेबल अजय शाह, कॉन्स्टेबल प्रमोद रावत एवं महिला कॉन्स्टेबल प्रेमा बिष्ट

यातायात (ट्रैफिक) से...

अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, महिला कॉन्स्टेबल आरती एवं होमगार्ड शैलेंद्र पाल

साइबर सेल से…

हैड कॉन्स्टेबल भरत रावत, महिला कॉन्स्टेबल रचना

स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) से…

कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल कुलदेव सिंह

दूरसंचार से…

हैड कॉन्स्टेबल महेश

कोतवाली डालनवाला से…

उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी

कोतवाली ऋषिकेश से…

कॉन्स्टेबल सौरव वालिया, कॉन्स्टेबल संदीप छावड़ी

कोतवाली नगर से…

अपर उपनिरीक्षक हरिप्रसाद

कोतवाली डोईवाला से…

उपनिरीक्षक कमलेश गौड़, कॉन्स्टेबल दिनेश रावत

कोतवाली विकासनगर से…

हैड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह

कोतवाली मसूरी से…

उपनिरीक्षक पंकज महिपाल, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार

कोतवाली पटेलनगर से…

कॉन्स्टेबल कैलाश पंवार

कोतवाली रायवाला से…

कॉन्स्टेबल नंद किशोर

कोतवाली कैंट से…

महिला कॉन्स्टेबल विनीता शर्मा

कोतवाली प्रेमनगर से…

उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी

थाना रायपुर से…

कॉन्स्टेबल प्रदीप फर्स्वाण, कॉन्स्टेबल प्रवीन पंवार

थाना सेलाकुई से…

हैड कॉन्स्टेबल धनवीर

थाना नेहरू कॉलोनी से…

अपर उपनिरीक्षक अंशुल सिंह बर्त्वाल

थाना रानीपोखरी से…

अपर उपनिरीक्षक दिनेश खंडूरी

थाना राजपुर से…

उपनिरीक्षक अनित कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.