थाना प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की अवैध स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को निशाना बनाने की थी फिराक!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने के मुख्यमंत्री के विजन और एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत दून पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपीएसएसपी देहरादून द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 8 जुलाई 2026 को सेंट्रो कार सवार एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सख़्ती से पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विनीत सिंह, पुत्र स्वर्गीय हरीश चंद्र, निवासी- ग्राम ककराला, कस्बा जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लालच में वह शाहजहांपुर के ही एक अज्ञात युवक से यह स्मैक खरीदकर देहरादून लाया था। वह इस स्मैक को दून में पढ़ने वाले छात्रों और स्थानीय नशेड़ियों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचने की फिराक में था, लेकिन मुनाफा कमाने से पहले ही दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

तस्कर को दबोचने और इस नेटवर्क को तोड़ने में उपनिरीक्षक जैनेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्रीकांत मलिक, कांस्टेबल राजेश चौहान और कांस्टेबल दिनेश लाल शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.