कॉस्मेटिक की आड़ में ड्रग सप्लाई कर रहा था युवक, चढ़ गया एसटीएफ के हत्थे !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

उत्तराखण्ड को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
कॉस्मेटिक स्टोर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार
मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के आदेशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में प्रदेश भर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून और ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह की टीम ने कलियर, हरिद्वार क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर दबिश दी।
दबिश के दौरान जब टीम ने ‘एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर’ पर छापा मारा, तो वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से स्टोर संचालक अहतशाम उल हक, पुत्र शहीद, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व की 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी से जुड़ा कनेक्शन
जांच में सामने आया है कि इस अभियुक्त का संबंध पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद की गई 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी है। आरोपी इन प्रतिबंधित दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और उनकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।
बताते चलें कि पकड़ा गया अभियुक्त अहतशाम उल हक एक शातिर अपराधी है और पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
एसएसपी एसटीएफ की जनता से अपील
इस बड़ी सफलता के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने जनता से नशे से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी का हिस्सा न बनें। अगर किसी को भी नशा तस्करों के बारे में जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड के आधिकारिक नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एसटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह (जनपद हरिद्वार), उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हैड कॉन्स्टेबल मनमोहन एवं कांस्टेबल दीपक नेगी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
