यातायात पुलिस की मुस्तैदी से स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, 12 वर्षीय किशोर संरक्षण में…

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

राजधानी देहरादून की यातायात पुलिस और सीपीयू की सजगता से स्कूटी चोरी के एक मामले का महज कुछ ही घंटों में भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की स्कूटी के साथ एक 12 वर्षीय विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बुद्धा चौक पर सीपीयू कर्मचारी हैड कांस्टेबल सहदीप एवं कांस्टेबल अमरीश कुमार अपनी रूटीन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान चौक पर एक 12 वर्षीय नाबालिग को खतरनाक तरीके से स्कूटी दौड़ाते हुए देखा गया। खतरे को भांपते हुए तैनात सीपीयू कर्मियों उसे ने तत्काल पूछताछ करने के लिए रोका और वाहन संबंधित दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की, तो वह कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

शक होने पर सीपीयू टीम ने वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक से संपर्क साधा तो वाहन स्वामी हरिओम, पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी मल्लूगंज, पलटन बाजार, देहरादून ने पुलिस को बताया कि उनकी यह स्कूटी सुबह लगभग 10:00 बजे निरंजनपुर मंडी क्षेत्र से चोरी हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपीयू कर्मियों ने तुरंत यातायात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित की। इसके बाद चौकी धारा को सूचित कर नाबालिग किशोर को चोरी की स्कूटी समेत अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.