‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विकासनगर पुलिस ने बरामद किए ₹2 लाख कीमत के 10 खोए मोबाइल, मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपराधियों और कानून व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने केंद्र सरकार के ‘संचार साथी’ (CEIR) पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।​

CEIR पोर्टल बना मददगार, ऐसे हुई बरामदगी​

मोबाइल स्वामी

मिली जानकारी के अनुसार, दून पुलिस मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर लगातार त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल उसे भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए लगा देती है। इसी तकनीक का सटीक इस्तेमाल करते हुए आज कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 10 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों के सुपुर्द किए।

​अब तक 15 लाख के मोबाइल हो चुके हैं बरामद​

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अब तक कुल 70 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक है, जिन्हें सुरक्षित ढूंढकर उनके स्वामियों तक पहुंचाया जा चुका है।

​पीड़ितों ने जताया दून पुलिस का आभार​

काफी समय से खोए हुए अपने कीमती मोबाइल फोन को दोबारा और बिल्कुल सही सलामत पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। फोन वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यशैली और मुस्तैदी की जमकर सराहना की और दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.