थाना सेलाकुई पुलिस ने बिना नंबर स्विफ्ट कार को किया सीज, वहीं सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

वर्तमान में पूरे राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक आज थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डीबीएस कॉलेज के पास सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में दो युवक बैठे हैं, जो आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं तथा लड़ाई-झगड़े पर उतारू होकर वाहन को आगे-पीछे कर रहे हैं।सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों और अधिक उत्तेजित होकर अन्य लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।इस पर पुलिस ने बिना नंबर की स्विफ्ट कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण: शिवम पुत्र अशोक, निवासी- डीबीएस कॉलेज के पास, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।तंजीम पुत्र निसार अहमद, निवासी- बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.