“ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसएसपी देहरादून की थाना बसंतविहार टीम की देर रात सघन चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़,1 हुआ घायल !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
थाना बसंत विहार क्षेत्र में 25/26 अप्रैल की देर रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर तोड़कर फरार हो गए।
पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दोनों आरोपियों को मौके पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी:
02 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर)
जिंदा एवं खोखा कारतूस
घटना में प्रयुक्त स्कूटी
गिरफ्तार अभियुक्त:
अब्दुल्ला पुत्र गुलाम मोहम्मद
निवासी: रसूलपुर रमजानपुर, सहारनपुर
उम्र: 37 वर्ष (घायल)
शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद
निवासी: ज्वालापुर, सहारनपुर
हाल निवासी: शेरपुर टांडा, सहसपुर
आपराधिक पृष्ठभूमि:
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कानूनी कार्रवाई:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बसंत विहार में धारा 109/3(5) बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए तथा घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
