गौ माता पर आधारित फिल्म “गोदान” देखने थियेटर पहुँचे मंत्री गणेश जोशी और बीजेपी संगठन महामंत्री अजेय कुमार !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय संस्कृति एवं गौ संवर्धन के संदेश पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” का अवलोकन करने के लिए देहरादून के जाखन स्थित पैसिफिक मॉल थियेटर का दौरा किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

फिल्म देखने के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने कहा कि “गोदान केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों का सशक्त एवं संवेदनशील चित्रण है।” उन्होंने कहा कि फिल्म में गौ माता के प्रति प्रेम, त्याग, सेवा और संघर्ष को अत्यंत मार्मिक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देता है।
उन्होंने कहा कि आज की आधुनिकता और भागदौड़ भरी जीवनशैली में हम अपने संस्कारों और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है।
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और भारतीय संस्कृति एवं गौ संरक्षण के संदेश को आत्मसात करें।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
