मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत में दुग्ध सहकारिता को मिली नई गति- मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत की दुग्ध समितियों को दुग्ध जाँच संयंत्र प्रदान
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत जनपद में दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीणों की आय में वृद्धि हेतु निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुग्ध उपार्जन में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। दुग्ध समितियों की संख्या 245 से बढ़कर 264 हो गई है, जिससे लगभग 6000 से अधिक दुग्ध उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। संघ से संबद्ध पंजीकृत समितियों की संख्या भी 215 से बढ़कर 244 हो गई है। इन समितियों की संख्या में और वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संघ एवं डेरी विकास विभाग सतत प्रयासरत हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आदर्श चम्पावत पहल के अंतर्गत निष्क्रिय दुग्ध समितियों मूलाकोट एवं मझपीपल को पुनः संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इन समितियों को DPMCU (दुग्ध जाँच संयंत्र) उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य विकास अधिकारी, ने संबंधित दुग्ध समितियों को दुग्ध जाँच संयंत्र भेंट किए।
नवीन दुग्ध जाँच संयंत्र उपलब्ध होने से दुग्ध समितियों में उत्पादकों द्वारा लाए गए दूध की गुणवत्ता की नियमित जाँच संभव हो सकेगी। इससे दूध का मूल्य निर्धारण पारदर्शी रूप से होगा और उत्पादकों को उनके दूध की गुणवत्ता के अनुरूप उचित मूल्य सीधे संबंधित दुग्ध समिति से प्राप्त हो सकेगा।
महाप्रबंधक जी.एस. राणा ने बताया कि चम्पावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि० द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों से दुग्ध उत्पादन और समितियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल न केवल ग्रामीण आय में वृद्धि करेगी, बल्कि युवाओं के पलायन को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगी। दुग्ध सहकारिता के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी सदर श्री अनुराग आर्या, डेयरी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
