डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आगामी चारधाम यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिले के आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की मॉनिटरिंग और सूचना तंत्र की सक्रियता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखने के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जायें और वायरलेस सेट सहित संचार के सभी उपकरणों को 24×7 क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जिलाधिकारी ने कहा मौसम की सटीक जानकारी और मार्ग अवरुद्ध होने जैसी सूचनाओं को तत्काल साझा किया जाए ताकि यात्रियों को समय रहते सूचित किया जा सके। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को मुस्तैद रहने की हिदायत देते हुए उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों के रखरखाव का भी अवलोकन किया, ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तकनीकी कमियों को दूर किया जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.