भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, जौनसार-बावर की रखी समस्याएं !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, जौनसार-बावर की समस्याएं रखीं


भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष श्री बचना शर्मा एवं श्री ओमप्रकाश (पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी) ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी।


मुलाकात के दौरान बचना शर्मा ने जौनसार-बावर क्षेत्र से जुड़ी जनहित की विभिन्न समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए एक प्रार्थना पत्र सौंपा।


प्रार्थना पत्र में प्रमुख रूप से हालिया बरसात से किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिए जाने, जौनसार-बावर (चकराता) क्षेत्र में जजरेड के पास पहाड़ के कटान को रोकने हेतु पुल निर्माण, तथा जौनसार-बावर जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
श्री बचना शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इन मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.