मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में 13 आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक प्रशिक्षण की शुरुआत !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

कौशल विकास एवं सेवायोजन पशुपालन दुग्ध विकास मत्स्य पालन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरंजनपुर देहरादून से राज्य के 13 राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऑन देहरादून हरिद्वार पिरान कलियर बड़कोट चंबा गोपेश्वर काशीपुर सितारगंज हल्द्वानी कालाढूंगी पिथौरागढ़ चंपावत एवं अल्मोड़ा के उच्चीकरण के अंतर्गत मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण हेतु टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराए गए।

इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं टाटा एस को संबंधित संस्थानों में प्रेषित किए जाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ 17/2/ 2025 को किए गए एमओयू के अंतर्गत राज्य के युवाओं की रोजगार पदक में वृद्धि हेतु अत्याधुनिक तकनीक से संबंधित आठ दीर्घ अवधि ट्रेड और दिलदार भी ट्रेडों से संबंधित 23 लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे

इन चयनित संस्थानों में नाबार्ड के सहयोग से प्रत्येक संस्थान में लगभग 10000 वर्ग फुट की कार्यशाला जिस हेतु नाबार्ड से स्वीकृत 790955 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

वर्तमान में प्रथम चरण में 7 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सितारगंज, हल्द्वानी, काशीपुर, हरिद्वार, पिरान कलियर, देहरादून एवं बड़कोट के निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं

टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा उपकरण साज सज्जा संयंत्र की आपूर्ति भी लगभग कर दी गई है।

इंस्टॉलेशन की कार्यवाही गतिमान है प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा प्रथम 2 साल तक दो प्रशिक्षक एवं तीसरे साल एक प्रशिक्षक रखा जाएगा।

इस अवसर पर संजय कुमार निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अनिल सिंह संयुक्त निदेशक गढ़वाल मंडल, निरंजन कुमार खुगशाल उपनिदेशक, दिनकर रौतेला प्राचार्य, आशीष नौटियाल प्रधानाचार्य, जे आर चंदेल प्रधानाचार्य, पूनम नौटियाल प्रधानाचार्य, अनुपमा भंडारी प्रधानाचार्य, जगबीर सिंह राणा कार्यदेशक, दीपेंद्र सिंह अनुदेशक प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह चौहान अनुदेशक, और टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की ओर से रणधीर सिंह नॉर्थ हेड एवं अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.