STF उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता, हथियारों की तस्करी करता हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ़्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, देहरादून

राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैl

STF द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है जिसका नाम असीम है l अभियुक्त के द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध हथियार तस्करी की जा रही थी l इसका कनेक्शन वर्ष 2016 में पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड से भी रह चुका है जिसमे आरोपी असीन द्वारा हथियारों की सप्लाई की गई थी, जिसके बाद उसे छह साल की सज़ा भी हुई थी l जेल से रिहाई के बाद असीम द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर क्षेत्र में एक गन शॉप भी चलायी जा रही थी l

वहीं STF को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर भी जब असीम पर निगरानी रखी गई तो रुद्रपुर में एक फ्लाईओवर के नीचे असीम को हथियारों की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ़्तार किया गया l आरोपी के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है, फ़िलहाल STF द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इसे न्यायालय में भी पेश किया जाएगा l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.