महेंद्र भट्ट का दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बनना तय, सीएम की मौजूदगी में किया नामांकन

Share your love

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को एक जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा इसके लिए प्रदेश कार्यालय में नामांकन शुरू हो गए है कयास लगाए जा रहे है कि महेंद्र भट्ट भाजपा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।आज भाजपा के देहरादून प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन किया है जिसमें उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महेंद्र भट्ट पार्टी के बहुत पुराने सिपाही है और जब से वो प्रदेश अध्यक्ष बने है भाजपा ने लगभग सभी चुनाव में जीत दर्ज की है आज उन्होंने नामांकन किया है जिसमें हम शामिल हुए है। इससे एक बात साफ़ होती है कि महेंद्र भट्ट के खिलाफ़ कोई और नहीं चुनाव लड़ेगा और महेंद्र भट्ट के एक बार फिर भाजपा के उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष बन जायेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.