नगर निगम देहरादून की सराहनीय पहल, कूड़ा उठाने वाले वाहन जल्द सीयूजी नंबर से लैस होंगे

Share your love

उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की जा रही है जिसमें कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में अब एक सीयूजी नंबर होगा जिससे जिस क्षेत्र में वो गाड़ी जाएगी वहां के लोग आसानी से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का पता लगा सके।आपको बता दे कि देहरादून में पिछले कुछ समय में देखा जाए तो बोर्ड के द्वारा अब नियमिति तौर से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है और अब लोगो को कूड़े उठान से संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नगर निगम देहरादून की नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जो व्यस्था है पहले तकरीबन 46 फीसद हाउस होल्ड से कूड़ा उठाया जा रहा था अब जिसे बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक कर लिया गया है आने वाले दिनों में शत प्रतिशत कूड़ा उठाया जाएगा साथ ही जिस क्षेत्र में भी कूड़ा उठाने वाले वाहन है उनके किए सीयूजी नंबर जारी किए जाएंगे जिससे लोग गाड़ी का आसानी से पता लगा सके और इसके लिए शहरी विकास सचिव के निर्देश आ चुके है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.