राज्य मंत्री विश्वास डावर के नेतृत्व में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित किया गया पंजाबी महासम्मेलन, सीएम धामी ने की शिरकत…
Share your love
संवाददाता : करन सहगल


लोकजन टुडे, देहरादून
कल सायं राजपुर रोड स्थित होटल सनराइज में राज्यमंत्री विश्वास डावर के नेतृत्व में “पंजाबी समाज उत्तराखंड” ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शिरकत करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैंट विधायक सविता कपूर एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे. “पंजाबी समाज उत्तराखंड” ने सीएम धामी को किरपान भेंट कर “जो बोले सोहनियाल, सतश्रीअकाल” के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं राज्यमंत्री विश्वास डावर द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुलाब की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की l


उक्त कार्यक्रम में पंजाबी समाज का जन सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम का प्रारंभ विशिष्ट अतिथियों एवं राज्यमंत्री विश्वास डावर द्वारा दीप प्रज्वलित कर करी गयी । यह कार्यक्रम आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के लिए पंजाबी समाज से वोट की अपील करने हेतु रखा गया था l

सीएम धामी ने अपने संबोधन में एक-एक पंजाबी को 1000 के बराबर बताया l उन्होंने अपने संबोधन में पंजाबी समाज के विभाजन विभीषिका कार्यकर्म का भी ज़िक्र किया।

पंजाबी समाज में युवा इकाई ने अर्चित डावर के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गदा भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के लिए आए हुए पंजाबी समाज के लोगों से आने वाली 23/01/2025 को नगर निगम देहरादून के चुनाव में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताने में अपना योगदान देने को कहा, ताकि देहरादून में विकास कार्यों को ओर गति मिल सके।
मंच संचालक कमेटी में राजीव सच्चर, पंकज मेसोंन, बलदेव पराशर, हरीश नारंग द्वारा पुष्कर सिंह धामी, श्रीमती सविता कपूर, सौरभ थपलियाल, देवेंद्र भसीन, सरदार डी एस मान, श्री अशोक वर्मा का पुष्प गुच्छ एवं गुलाब की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। देहरादून के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि इस पंजाबी समाज के कार्यक्रम में एकत्रित हुए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
