उधमसिंहनगर में गौ-तस्कर और पुलिस के बीच में हुई मुठभेड़, तस्कर को लगी पैर में गोली….
Share your love
लोकजन टुडे, उधमसिंहनगर

जनपद की कमान संभालने के बाद से एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने गौ तस्करों के विरुद्ध मुहिम छेड़ी हुई है. उन्होंने अपनी समस्त टीम को गौ तस्करों पर नकेल कसने हेतु निर्देशित किया हुआ है. उसी के मद्देनज़र आज सुबह सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुरैशी मोहल्ला किच्छा में एक व्यक्ति गौ तस्कर की धरपकड़ करने हेतु गये तो वहां एक व्यक्ति एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहा था जिसके पीछे एक कट्टा बांधा था, जो पुलिस को देख तेजी से मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने लगा। शक होने पर उक्त व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेजी से भगा कर सितारगंज की ओर भागने लगा । तब चौकी प्रभारी कलकत्ता फॉर्म को घटना से अवगत कराकर उक्त मोटरसाइकिल को रोकने के लिए बताया गया । जिसका पीछा करने पर मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को कोलकाता फॉर्म को जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे छोड़कर आम के बगीचे की ओर भाग गया, जिसके पीछे-पीछे पुलिस जन भी आम के बगीचे की ओर गए तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया ,जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी तथा उसको मौके पर ही पकड़ लिया गया ।
नाम पता पूछने पर अपना नाम तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 48 वर्ष बताया । जिसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल को पर बँधे कट्टे को खोला गया तो बैग के अंदर लगभग 20 किलो गौ मांस था। मुठभेड़ में घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल की किच्छा भेजा गया है। मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त तस्लीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, थाना किच्छा , थाना बहेड़ी में हत्या,भैंस चोरी, गोकशी और चोरी के काफी अभियोग पंजीकृत हैं । सरहदी राज्य के जनपदों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
