राम के नाम में रमे सीएम धामी , रामचरित मानस का किया पाठ

Share your love

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा की कारसेवकों के बलिदान, अनेक सन्तों की तपस्या, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरुप आज परम पावन अयोध्यापुरी में श्रीरामलला अपने नव्य, दिव्य व भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.