कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने भारी मात्रा में सरिया चोरी करने वाले चोर को मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

दिनांक 25.12.2023 को वादी उमेश चन्द्र गर्ग निवासी राजेन्द्र नगर निरंजनपुर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पुलिस को अपने निरंजनपुर मे स्थित सरिया के गोदाम से सरिया चोरी होने के सम्बन्ध मे  अवगत करवाया गया जिस पर थाना पटेल नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया l

उक्त सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26-12-2023 को अभि0 संदीप कुमार को 05 बण्डल सरिया जिसका वजन लगभग 05 क्विंटल मय घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0- UK07CD-8080 (बुलेरो पिकअप) मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया बरामद माल मय वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया !

अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया ।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर उपनिरीक्षक सनोज कुमार, उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, कॉन्स्टेबल कवि शर्मा एवं कॉन्स्टेबल राजदीप मलिक शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.