पौड़ी पुलिस मेला खोलौ मा भेजी भूली व दाना सयाना तैं करनी च जागरूक
Share your love
पौड़ी
पुलिस मेला खोलौ मा भेजी भूली व दाना सयाना तैं करनी च जागरूक
श्री बिनसर महादेव मन्दिर थलीसैण मा लग्यां मेला मा आयां लोगों तें साइबर अपराध व महिलाओं का दगड़ी होण वाला अपराधों का बारा मा पौड़ी पुलिस न दिनी जानकारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा श्री बिनसर महादेव मंदिर थलीसैण में लगे मेले के दौरान मेले में आयी महिलाओं एवं युवतियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये महिलाओं एवं युवतियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करा कर एप में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुये अपने मोबाइल से ही घर बैठे लाभप्रद सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही मेले में आयी जनता को साइबर अपराधों के होने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध घटित हो जाने के बाद अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराधों, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
