बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव मिलने से सनसनी

Share your love

देहरादून

आज दिनांक 26/11/ 2023 को सूचना प्राप्त हुई की बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला थाना बसंत विहार उम्र 40 वर्ष व मृतिका महिला श्रीमती हेमलता पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर थाना बसंत विहार उम्र करीब 26 वर्ष है।

मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे व श्रीमती हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी दोनों व्यक्तियों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारणस्पष्ट हो पाएगा ।अग्रिम कार्रवाई नियमअनुसार की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.