चुनाव से पहले अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारी और मंत्रियों को देंगे जीत का मंत्र

Share your love

देहरादून

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी आएंगे। मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है। दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।

इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक करने के बाद शाह आठ बजे रात्रिभोज कर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, देंगे मंत्र
अमित शाह अपने इस एक दिवसीय दौरे में तीन घंटे की चर्चा के दौरान जहां प्रदेश संगठन की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे, वहीं चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का मंत्र भी देंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.