देवप्रयाग संगम पर हरियाणा के कृषि विभाग में तैनात संयुक्त निदेशक पत्नी और बेटी के सामने ही गंगा में बहे…

Share your love

देवप्रयाग

 

टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
दरअसल, हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक 54 वर्षीय जगराज डांगी अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से गुरुवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।

 

यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देर शाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया।
आज सुबह से से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.