1360 नशे के कैप्सूल के साथ रायपुर पुलिस के शिकंजे में ड्रग पैडलर
Share your love
देहरादून थाना रायपुर
रायपुर पुलिस के शिकंजे में ड्रग्स पैडलर, पैडलर के कब्जे से नशे के 1360 TRAKEM SPASMO PLAS कैप्सूल बरामद, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नशे की कैप्सूल की करता था सप्लाई, नशे की तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को किया सीज।

थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र से 02 अभियुक्त गणों 1- रियाजुदीन पुत्र निसार अहमद निवासी आंचल डेयरी अधोईवाला रायपुर, देहरादून व 2- विक्टर डैनियल पुत्र जोसेफ डिनियल निवासी चूना भटटा रायपुर दे0दून को नशे की 288 कैप्सूल DICYCLOMINE तथा 1170 गोलियां ALPROZOLAM के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिनसे गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया था कि उन्होने नशे की कैप्सूल व गोलियां राहुल जैन नाम के व्यक्ति से खरीदे हैं। राहुल जैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नशे की गोलियां व कैप्सूल की सप्लाई करता है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी व अन्य बरामदगी हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुए उक्त व्यक्ति के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की गई तथा गोपनीय जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/04/23 को अभियुक्त राहुल जैन पुत्र स्वर्गीय नरेश जैन निवासी रुचि पुरा राजीव जुयाल मार्ग थाना पटेल नगर उम्र 40 वर्ष को रायपुर रोड IRDE तिराहा से मय स्कूटी स्कूटी न0- 07 डीडी 9413 के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे के 1380 प्रतिबन्धित कैप्सूल (480 PYEE VON PLAS, 480 SPASMAXX, 400 TRAKEM SPASMO PLAS) बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/22/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पूछताछ का विवरण :-
अभियुक्तगण द्धारा पूछने पर बताया कि मैं अपनी पत्नी व बच्चों के साथ राजीव जुयाल मार्ग थाना पटेलनगर में रहता हूँ, मैंने होम लोन लेकर वहां मकान बनाया है । मैं काफी समय से मु0नगर उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति से नशे की कैप्सूल काफी मात्रा में लेकर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर बेचते आ रहा हूँ , मैंने रायपुर से गिरफ्तार रियाजुदीन पुत्र निसार व विक्टर डैनियल पुत्र जोसेफ डिनियल को भी नशे की गोलियां/कैप्सूल सप्लाई किया करता था, उन दोनों के जेल जाने से मेरा नशे की कारोबार रायपुर में बन्द हो गया था, जिसके लिये मैं नये व्यक्तियों को सामान बेचने के लिये तैयार करने व उन्हे नशे की कैप्सूल देने के लिए रायपुर आ रहा था, तभी पुलिस ने मुझे पकड लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- राहुल जैन पुत्र स्वर्गीय नरेश जैन निवासी रुचिपुरा राजीव जुयाल मार्ग थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
बरामदगी का विवरण :-
1- कैप्सूल 480 PYEE VON PLAS, 480 SPASMAXX 400 TRAKEM SPASMO PLAS कुल- 1360 कैप्सूल
2- स्कूटी वाहन सं0- UK 07 DD 9413
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
