रजाई गद्दों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। बड़कोट में सरकारी अस्पताल वाली गली में रजाई—गद्दों की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब 10 दुकानों में आग फैल गई। आग लगने के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी।
बड़कोट मुख्य चौराहे के अस्पताल की ओर गली जाती है। गली में लकड़ी के एक खोके में रजाई—गद्दों की दुकान थी, जिसमें अचानक आग लग गई। पहले इस आग को सामान्य समझा जा रहा था, लेकिन जैसे ही रजाई—गद्दों को बाहर निकालना शुरू किया। आग भी उतनी तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई। जिससे करीब 10 दुकानें उसकी चपेट में आ गई।
आग लगने से लाखों रजाई—गद्दों के अलावा, मेडीकल, रेडीमेड स्टोर, प्रोवीजन स्टोर, पान की दुकान और एक खाने का ढाबा भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग की सूचना पर पुलिस ने पहले फायर डिस्टिंगविशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने के बाद फायर सर्विस को भी बुलाया गया। फायर सर्विस अब भी आग बुझाने में जुटी हुई है।
गनीमत रही किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों से समय रहते दुकानें खाली करा ली गई थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
